✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पढ़िए -यह शातिर "फंड मैनेजर" कैसे रंगदारी का पैसा पहुंचाता  था प्रिंस खान को  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:31:47 PM

धनबाद(DHANBAD): प्रिंस खान गैंग का एक और"फंड मैनेजर" वीर सिंह भी पुलिस की पकड़ में आ गया है. उसके पास से विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है. कम से कम 40 बैंक अकाउंट का डिटेल्स भी पुलिस के हाथ लगा है.धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को खुलासा किया कि प्रिंस खान गैंग पुलिस की लगातार दबिश से फ्रस्ट्रेशन में है. उसका गैंग अब अंतिम सांसे गिन रहा है. ऐसे में उन्होंने धनबाद के लोगों से अपील की कि वह सजग रहे और किसी भी सूचना की जानकारी पुलिस को दें. एसएसपी ने बताया कि संगठित गिरोह के लिए काम करने वाले, पैसे का ट्रांजैक्शन विदेश में करने वाले वीर सिंह को पुलिस ने पकड़ा है. वह गाजियाबाद का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर प्रिंस खान के गैंग के वसूले गए पैसे को प्रिंस खान तक पहुंचाता था.

40 बैंक अकाउंट खोलवा रखे थे 
 
इसके लिए उसने 40 बैंक अकाउंट खोल रखे थे. यह सब अकाउंट अपने दोस्तों, संबंधियों के नाम से खोल रखा था. पुलिस ने 17 अकाउंट की जांच पड़ताल की है. उनमें कम से कम 30 से 35 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन का पता चला है. पुलिस टीम ने उसके पास से दुबई की करेंसी भी बरामद की है. हाल फिलहाल में वह दुबई भी गया था. उसके भी सबूत पुलिस को मिले हैं .वह प्रिंस खान गैंग के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का मास्टरमाइंड है. एसएसपी ने  यह भी कहा कि धनबाद पुलिस मिनिस्ट्री के संपर्क में है और प्रिंस खान तक पहुंचने की लगातार कोशिश की जा रही है. हाल फिलहाल में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के कई गुर्गों के गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसमें हथियार के सप्लायर, थिंक टैंक, फाइनेंशियल मैनेजर शामिल है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो         

Tags:dhanbadSSPprincekhanfundmanagararresting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.