☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के खाने में मिला चूहा, शुरू हुआ विवाद, छात्रों में आक्रोश

रांची(RANCHI): सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के हॉस्टल के खाने में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. यहां के हॉस्टल के मेस का खाना खाने के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है. 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दरअसल, 27 जनवरी की रात को हॉस्टल के मेस के खाने में छात्रों को मरा हुआ चूहा मिला. इस खाने को खाने के बाद हॉस्टल के 20 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है.

ऐसे में खाने में हुई इस तरह की लापरवाही को देख हॉस्टल के छात्र भड़क गए और मेस में तोडफोड करने लगे. एडमिन ब्लॉक के सामने रात में स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए. स्टूडेंट्स का यह धरना अभी भी जारी है. वहीं, धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि 27 जनवरी को रात 8 बजे जब हॉस्टल के मेस में खाना परोसा गया तो खाने से एक मरा हुआ चूहा निकला. जिसे खाने के बाद 20 स्टूडेंट्स की हालत खराब हो गई.

स्टूडेंट्स का कहना है कि जब इस बात की जानकारी हॉस्टल के वार्डन को देने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद था. साथ ही छात्रों का आरोप है कि धरना करने पर देर रात जब सुपरवाइजर आया तो उसने उनके साथ मारपीट की. ऐसे में इस बात कि सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया.

Published at: 28 Jan 2025 04:05 PM (IST)
Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटझारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालयझारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय हॉस्टलहॉस्टल के खाने में मिला चूहाछात्रों में आक्रोशप्रदर्शनधरने पर बैठे छात्ररांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Central UniversityJharkhand Central University HostelRat found in hostel foodanger among studentsdemonstrationstudents sitting on strikeRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.