✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज देवघर आयेंगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:01:46 PM

देवघर(DEOGHAR):राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज देवघर दौरे पर रहेंगे. विशेष विमान से 12 बजकर 50 मिनट पर वह देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे,वहां से उनका काफिला माथा बांध के लिए रवाना होगा,जहां एक निजी आवास में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख भाग लेंगे.यहां से वे बम्पास टाउन स्थित बैद्यनाथ गार्डन जायेंगे और वहां भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

रात्रि में ही रेल मार्ग से वह कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे

इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच संघ प्रमुख कई विषयों पर चर्चा करेंगे.इसके बाद मोहन भागवत ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के आश्रम सत्संग जायेंगे.सत्संग आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख भाग लेंगे।रात्रि 8 बजे के करीब वे सत्संग आश्रम से जसीडीह रेलवे स्टेशन की ओर रवाना होंगे.रात्रि में ही रेल मार्ग से वह कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे.

जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी 

संघ प्रमुख के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.जगह-जगह पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.सादे लिवास में भी कई स्थानों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही सभी संभावित स्थानों पर आवश्यकता अनुसार दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. आपको बताये कि एक दिन में संघ प्रमुख द्वारा कई कार्यक्रम में भाग लेना चर्चा का विषय बना हुआ है,लोग इसे आगामी चुनाव को देखते हुए भी चुनावी तैयारी की कयास लगा रहे हैं. विगत पर कुछ सालों में संघ प्रमुख का सत्संग आश्रम में आना जाना काफी बढ़ गया है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Rashtriya Swayamsevak SanghMohan BhagwatMohan Bhagwat rssrss newsMohan Bhagwat will come to Deoghar todayMohan Bhagwat in deogharrss chief Mohan BhagwatRSSBJPMohan Bhagwat news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.