✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक साल तक दरिंदा करता रहा नाबालिग का बलात्कार, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:10:22 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चतरा में एक आरोपी लगातार एक साल से एक मासूम के साथ रेप कर रहा था. मासूम के डर और उसकी मासूमियत का फाइदा उठा कर लगातार उसके साथ इस वारदात को अंजाम देता रहा. मामला सिमरिया थाना इलाके का है. आरोपी एक साल से नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर अपनी मनमानी करता रहा. ये बात तो तब सामने आई जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई. वही इस मामले के प्रकाश में आने के बाद नाबालिग के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता को मेडिकल कराते हुए न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवाए गए हैं. पुलिस ने वारदात की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

धमकी देकर करता था रेप

इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि नाबालिक के साथ पिछले एक साल से रेप किया जा रहा था. इस दौरान आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी, जिसकी वजह से उसने अपने साथ हो रहे शोषण की जानकारी किसी को नहीं दी लड़की के पिता नहीं है. मां ही एकलौती सदस्य है जो मजदूरी कर घर का खर्च चलाती है. वहीं वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने पीड़िता को गर्भपात कराने के नियत से एक दवाई खिला दी. जिसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी. परिजनों के बार-बार पूछे जाने के बाद पीड़िता ने इस बात का खुलासा किया है.

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी युवक की पहचान शिव चरण उरांव बताई जा रही है. आरोपी भी इसी गांव का रहने वाला है. पीड़िता के परिजनों द्वारा पहले आरोपी को समझाया गया था, लेकिन वो उसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. इतना ही गाव वालों ने पहले तो अपने स्तर से इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी, जिसमे आरोपी को भी वहां आने के लिए कहा गया मगर वो वहां पहुंचा नहीं. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

                                                                                                                  

 

Tags:RapedRaped the minor for a yearRAPECHATRAJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.