✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची का लाल बना ग्लोबल स्टार, 7 साल में कर दिखाया ऐसा कमाल की बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 3:35:19 PM

रांची(RANCHI): राजधानी के एक छोटे से बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है. महज 7 साल की उम्र में इशांक सिंह ने समुद्र की 29 किलोमीटर लंबी दूरी तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन कर दिया है. और दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए, जिन्होंने यह दूरी तय की है।

इशांक ने यह चुनौतीपूर्ण सफर श्रीलंका के तलैमन्नार से शुरू किया और भारत के धनुषकोडी तक महज 9 घंटे 50 मिनट में तैरते हुए पूरा कर लिया. यह दूरी समुद्र के बीचों-बीच स्थित है, जहां तेज धाराएं, लहरें और मौसम की अनिश्चितता जैसी कई कठिनाइयां सामने आती हैं. इतनी कम उम्र में इस तरह की चुनौती को स्वीकार करना और उसे सफलतापूर्वक पूरा करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

इशांक की इस कामयाबी ने न केवल रांची और झारखंड, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं. दोनों नेताओं ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया और कहा कि इशांक ने अपनी मेहनत और समर्पण से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है.

यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और अटूट विश्वास का प्रतीक है. इतनी कम उम्र में इशांक ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्चे दिल से की जाए, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती. इशांक सिंह की यह सफलता देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है. उनका यह कारनामा यह संदेश देता है कि उम्र केवल एक संख्या है, असली ताकत हौसले और मेहनत में होती है.

 

 

Tags:7 year old swimmer world recordJHARKHANDRANCHIIshank Singh swimmeyoungest swimmer Palk Straitswimming record childranchi newsranchi updateranchi child worid record7 year old childIshank Singhcm hemant sorenjharkhand cmjharkhandcm congress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.