✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची की नाबालिग से गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार, खूब की पिटाई, गर्म चिमटे से दागा फिर खिलाया डस्टबिन का खाना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:12:51 PM

रांची(RANCHI): झारखंड की लड़कियों के साथ अत्याचार का मामला थम नहीं रहा. झारखंड में तो इन बच्चियों के साथ दुष्कर्म और शोषण के मामले सामने आते रहे थे, मगर, अब ये लड़कियां झारखंड के बाहर भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला गुरुग्राम का है, जहां रांची की 14 साल की किशोरी को गर्म चिमटे से दागने, भोजन नहीं देने समेत कई अन्य तरीके से यातना देने का मामला सामने आया है.

किशोरी को यातना देने वाले दंपति के खिलाफ मंगलवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, मामला गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाने का है. जहां से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है. किशोरी के चेहरे, हाथ, पैर और मुंह पर चोट एवं गर्म चिमटे के निशान हैं, चेहरा पूरा सूजा हुआ है. लड़की इतनी सहमी हुई थी कि वो कुछ बोल भी नहीं पा रही थी. उसे खाने के लिए खाना भी नहीं दिया जाता था. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

नाबालिग को रातभर सोने नहीं देते थे दम्पत्ति

नाबालिग के रेस्क्यू में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर सखी की काफी अहम भागीदारी रही. सखी सेंटर प्रभारी पिंकी मलिक ने बताया कि दंपति बच्ची से काम कराने के दौरान रोज उसके साथ बुरी तरह से पेश आते थे. वे उसके साथ रोज बेरहमी जैसा व्यवहार करते थे. उसकी पिटाई करते और उसे चिमटे से जलाते थे. उसे रातभर सोने नहीं देते थे और सुबह जल्दी से घर की साफ-सफाई समेत अन्य काम में लगा देते थे.

डस्टबिन से खाती थी खाना

पुलिस की जांच में ये भी पता चला कि आरोपी दंपति नाबालिग को खाना नहीं देते थे. और जब उसे भूख लगती थी तो उसे डस्टबिन से फेंका हुआ खाना निकाल कर खाना पड़ता था. मामला दर्ज होने के बाद न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी दिनकर ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दंपति से पूछताछ भी की जा रही है.

 

Tags:Ranchi's minor crossed the limits of inhumanity in GurugramRanchi's minorinhumanity in Gurugramthrashed a lotburnt with hot tongsfed food from dustbin

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.