✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज खुलेंगे राजधानी रांची के प्रमुख पंडालों के पट, एक झलक में जानिए इन पंडालों की खासियत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:41:32 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की धूम सुनाई देने लगी है और अब हर गली हर मोहल्ले में माँ दुर्गा के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही है. साथ ही हर ओर माहौल भक्तिमय हो चुका है. ऐसे में बीते गुरुवार को रांची के कुछ पूजा पंडालों के पट खोले जा चुके हैं, वहीं आज यानि कि 26 सितंबर को यहाँ के लगभग सभी प्रमुख पंडालों के पट खुलने वाले हैं.

रांची पूरी तरह से साज धज कर तैयार है, और रात में शहर मानों किसी दुल्हन की तरह नज़र आ रही है. ऐसे में माता के आगमन की तैयारियां भी पूरी हैं और आज से ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में माँ भवानी अपने भक्तों को दर्शन देंगी. ऐसे में आज यानि की शुक्रवार को शुक्रवार को बकरी बाजार, हरमू पंच मंदिर, रांची रेलवे स्टेशन, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, राजस्थान मित्र मंडल और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति समेत कुल 8 दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलेंगे और सभी पंडालों का उद्घाटन शाम को होगा. इसके अलावा कई अन्य पूजा पंडालों के पट कल 27 सितंबर और कई के 28 सितंबर को खुलेंगे. वहीं बीते गुरुवार को जिला स्कूल स्थित श्री राम लाल पूजा समिति और महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ के पट खुल चुके हैं.

क्या हैं इन पंडालों में खास 
बकरी बाजार
भारतीय युवक संघ बकरी बाजार के पूजा पंडाल का उदघाटन आज शाम 5 बजे होगा. उदघाटन इस बार नारी शक्ति को सम्मान देते हुए 31 छोटी कन्याओं को दुर्गा रूप में आमंत्रित कर उनका पूजन कर किया जायेगा. यहां कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का भव्य प्रारूप बनाया गया है. मालूम हो यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है. 14400 वर्ग फीट में तैयार पूजा पंडाल में केवल प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर आकर्षक रूप दिया गया है. पाठ काठीं, मलाई काठीं, होगला पता, पाम पत्ता, बूलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, त्रिपुरा मदूर काठी का उपयोग कर तैयार किया गया है.

हरमू पंच मंदिर
रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ शाम 7 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस पंडाल में श्रद्धालु वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की झलक देख सकेंगे. विशाल पंडाल को बेहद बारीकी और खूबसूरती से सजाया गया है. यहां विभिन्न कलात्मक माध्यमों से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अद्भुत चित्रण किया गया है. विद्युत सज्जा में भी कृष्ण लीला को आकर्षक तरीके से दर्शाया गया है. खास बात यह है कि पंडाल का निर्माण पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से किया गया है.

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति
मेन रोड स्थित इस भव्य पंडाल का उद्घाटन शाम 6 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो करेंगे. यहां का थीम जीवन की यात्रा पर आधारित है. पंडाल में मानव जीवन के सफर को मां के गर्भ से लेकर मृत्यु तक बेहद अनोखे अंदाज में दर्शाया गया है. इस अनूठी थीम के जरिए श्रद्धालु जन्म से मृत्यु तक के जीवन चक्र को प्रत्यक्ष अनुभव कर पाएंगे.

ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति
बंगला स्कूल परिसर में बनाए गए इस पंडाल का उद्घाटन शाम 7 बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे. पंडाल को त्रिमात्रिक (3D) डिजाइन में तैयार किया गया है, जो भक्तों को आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव कराएगा. इसका मुख्य आकर्षण ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिआयामी ऊर्जा पर आधारित थीम है. दक्षिण भारतीय शैली में बनी लकड़ी की मूर्तियां इसकी शोभा बढ़ाती हैं. साथ ही, मिट्टी के हाथी और घोड़ों पर फाइबर से तैयार कलाकृतियां पंडाल को और भी मनमोहक बना रही हैं.

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति
इस पंडाल का उद्घाटन शाम 6:30 बजे विशेष अतिथियों द्वारा किया जाएगा. यहां तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रतिरूप तैयार किया गया है, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति का शानदार अनुभव कराता है. पंडाल की दीवारों पर भगवान की मूर्तियां दक्षिण भारतीय शैली में उकेरी गई हैं. श्रद्धालुओं के लिए 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

Tags:latest newsviral newstrending newsbig newsbreaking newslatest viral newslatest trending newsranchi pandal list 2025ranchi ke famous pandalranchi main pandaldurga puja pandal 2025durga puja pandal ranchidurga puja pandal ranchi 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.