✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने ED से मांगा 2 सप्ताह का वक्त, जानिए क्या बताया कारण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:00:10 AM

रांची(RANCHI): - रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को 21 अप्रैल को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. सेना की जमीन कि फर्जी खरीद-फरोख्त मामले में पिछले 13 अप्रैल को उनके आवास और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने इसी मामले में छवि रंजन को 21 अप्रैल को संबंध भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. इस संबंध में छवि रंजन ने ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भेजकर दो सप्ताह का वक्त मांगा है.

ईडी से दो हफ्ते की मांग

रांची स्थित जोनल कार्यालय में आवेदन देकर रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने ईडी से समय की मांग करने का कारण भी बताया है.आवेदन में उन्होंने लिखा है कि पारिवारिक वजह से उन्हें कई तरह की व्यस्तता है इस कारण उन्हें दो सप्ताह का वक्त दिया जाए.

क्या है मामला

मालूम हो कि ईडी ने पिछले 13 अप्रैल को रांची जमशेदपुर आसनसोल समेत 22 स्थानों पर छापेमारी की थी छापेमारी के बाद कुछ सरकारी सेवक समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. इसमें बड़गाईं अंचल का एक निरीक्षक और रिम्स का एक रेडियोग्राफर भी शामिल है. प्रवर्तन निदेशालय आईएएस अधिकारी छवि रंजन को एक बार मोहलत दे सकता है. लगभग 4.5 एकड़ सेना की जमीन की फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीद बिक्री का यह मामला है.

Tags:JharkhandRanchiईडीChavi ranjaniASRanchi's former DC Chhavi Ranjan s

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.