✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के प्रसिद्ध तपोवन मंदिर और आसपास के क्षेत्र का होगा विकास, 21 मार्च को मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला, जानिए इस प्रोजेक्ट के बारे में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:36:01 PM

रांची(RANCHI): रांची के प्रसिद्ध तपोवन मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र का विकास किया जाएगा. इसे सौंंदर्यीकृत किया जाएगा. तपोवन मंदिर काफी पुराना मंदिर है. इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 मार्च को करेंगे. 14 करोड 67 लाख रुपए की लागत से 7 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र का विकास किया जाएगा. इस सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत कडरू साइड वाले पुल को डबल लेन बनाने की योजना है. पुल के दोनों और हरमू नदी को 100-100 मीटर सीमेंट से डालकर ढाका जाएगा इसके अतिरिक्त बायीं ओर ढंकी नदी के ऊपर के रास्ते को कालांतर में विस्तारित कर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप तक बढ़ाया जाएगा.

पुल के पास एक तोरण द्वार भी बनाने की योजना

प्रोजेक्ट के अनुसार तपोवन मंदिर के लिए रास्ते का वैकल्पिक इंतजाम किया जा रहा है. इस रास्ते से लोग पार्क में भी आ-जा सकेंगे. पाक को भी हरियाली से परिपूर्ण किया जाएगा. जानकारी के अनुसार निवारणपुर की ओर आने वाली सड़क का भी चौड़ीकरण किया जाएगा. मंदिर के आसपास की दीवारों पर अच्छी पेंटिंग्स की जाएगी. पुल के पास एक तोरण द्वार भी बनाने की योजना है. मंदिर के बाहर कियोस्क बनाया जाएगा और वहां पूजन सामग्री पेयजल, शू स्टैंड और सूचना केंद्र बनेंगे. नगर विकास विभाग की इकाई जुडको की ओर से सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा. मालूम हो कि रांची के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर का बड़ा महत्व है. रामनवमी के समय यहां बहुत भीड़ होती है. मेला भी लगता रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैती नवरात्र शुरू होने से पहले इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने जा रहे हैं.

Tags:jharkhandranchiRanchi's famous Tapovan templeChief Ministerhemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.