✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इज़राइल से लौटी रांची की बेटी विनीता, वतन पहुंचते ही जमीन को चूम रोने लगी, जानिए विनीता ने खौफ के साये से बचकर कैसे आई

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:48:49 PM

रांची(RANCHI): मौत के मुह से वापस निकल कर रांची की बेटी रांची वापस आ गई है. इज़राइल में हर वक्त आसपास बम बारूद और लाश दिख रही है.  इस बीच भारत के रहने वाले लोग डर के साय में थे. लेकिन भारत सरकार ने मिशन अजय चला कर इज़राइल में फसे लोगों को लाने की मुहिम शुरू की. जिसमें झारखंड की रहने वाली विनीता घोष भी शामिल है. आज विनीता रांची पहुंची है, रांची एयरपोर्ट पर लड़की के परिवार के लोग टकटकी लगाए अपनी बेटी का इंतजार कर रहे थे. साथ में एयरपोर्ट पर विनीता के स्वागत में हरे राम हरे कृष्णा कीर्तन का आयोजन किया गया. जैसे ही विनीता एयरपोर्ट से बाहर आई पिता को ग़ले लग कर रोने लगी. साथ ही धरती मां को प्रणाम किया.

चारों तरफ मची थी चीख पुकार

रांची आते ही विनीता ने बताया कि वहां युद्ध शुरू होने के बाद वह स्थानीय सांसद महुआ माजी से संपर्क की. जहां उसने सांसद को बताया था कि हर तरफ चीख पुकार मची है. साथ ही सायरन की आवाज आते ही हम भागने लगते थे.

विनीता के पिता ने सरकार का किया शुक्रिया अदा

विनीता के पिता ने बताया कि वह केन्द्र सरकार का शुक्र अदा करते है. कि जब कभी भी कुछ होता है तो अपने देश के लोगों को वह वापस लाते है. साथ ही सांसद महुआ माजी ने काफी प्रयास उनकी बेटी की वतन वापसी के लिए किया है.

वहीं राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि बेटी विनीता हर दिन उनके सम्पर्क में थी. जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा करने के बाद आज वह वापस लौट गई है.राँची की बेटी की वापसी की खुशी पूरे रांची को है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:RANCHI JHARKHANDisrael NEWSisrael war newsjharkhand trending newsjharkhand breakingRanchi's daughter Vineeta returned from Israelranchi airportmahua manjhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.