✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वीडियो क्यों बनाया बे..! रांची के रंगबाज़ दरोगा ने छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 4:37:15 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में कुछ पुलिस कर्मी अपनी वर्दी का इस्तेमाल भौकाल और गुंडई के लिए इस्तेमाल कर रहे है. बीच बीच में कई वीडियो सामने आते है जिसमें वह किसी बेकसूर के ऐसा बर्ताव कर देते है. जिससे पूरा महकमा सवालों के घेरे में आजाता है. अब एक वीडियो रांची से समाने आया है. लालपुर थानेदार बच्चे के साथ गाली गलौज कर रहे है. इतना ही नहीं आरोप है कि उसके बाद मारपीट भी की है. जिससे वह लहूलुहान हो गया. अब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद रांची पुलिस पर सवाल खड़ा होने लगा.

दरअसल बताया जा रहा है कि मामला बीते 12 मई का है. जब लालपुर थानेदार रूपेश कुमार सिविल ड्रेस में निरीक्षण में निकले थे. इसी दौरान उन्हे दो लड़के दिखे. लेकिन लड़कों के साथ बहस शुरू हो गई. इतने में एक लड़के ने वीडियो बनाना शुरू किया. जिसके बाद वीडियो बंद करने को लेकर गाली गलौज किया गया. साथ ही गंदी गाली दी गई. वीडियो बंद होने के बाद आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. जिससे उसे अस्पताल जाना पड़ गया.

अब सवाल है कि आखिर दरोगा सिपाही को क्या झारखंड में खुली छूट मिली है. आखिर बच्चे के साथ इस तरह का बर्ताव कितना उचित है. अगर अपराधियों पर इतना जोर पुलिस दिखाती तो शायद रांची में अपराध पर लगाम लग जाता. लेकिन पुलिस तो छात्र,गरीब लाचार पर अपनी ताकत दिखाती है. जिससे वह सवालों के घेरे में रहती है और अपराधी बेखौफ घूमते है.

अब हाल ही की बात कर लेकर तो झारखंड पुलिस सुर्खियों में बनी है. गुमला में दरोगा का वीडियो वायरल होता है. एक नहीं तीन तीन पुलिस पदाधिकारी सवालों के घेरे में आए. जिसके बाद कार्रवाई हुई. तो दूसरी तरफ धनबाद में गैंगस्टर और पुलिस आमने सामने है. सोशल मीडिया पर पुलिस पर ही सवाल उठाया गया.

और इन सब के बीच अब फिर मारपीट का मामला गंभीर सवाल खड़ा करता है. आखिर पुलिस क्या अपनी वर्दी की मर्यादा को भूल गई है. ना उन्हे बड़े अधिकारियों का खौफ दिखता है और ना ही कोई डर मानो कानून आम लोगों के लिए हो वह खुलेआम वर्दी पहल कर गुंडा बन कर घूमते रहेंगे. अब देखना होगा की आखिर इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई होती है.

द न्यूज पोस्ट ने इस मामले में सिटी एसपी से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.                                      

Tags:RanchiRanchi Lalpur policeLalpur police NewsLalpur Viral VideoLalpur Police StationJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.