✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: गर्लफ्रेंड और दोस्त की हत्या मामले में युवक को मिली आजीवन कारावास की सजा, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:59:21 AM

रांची(RANCHI ): मामला 2018 का है. एक युवक ने अपने गर्लफ्रेंड और अपने दोस्त की हत्या कर दी थी. प्रतिशोधवश उसने इस ख़तरनाक घटना को अंजाम दिया. कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

जानिए सनसनीखेज मामला विस्तार से

कहानी इस प्रकार की है. अनमोल वर्मा उर्फ कांटी नामक युवक सिल्की गुरुंग से प्यार करता था. लेकिन इस बीच दोनों के प्यार में अनमोल का ही दोस्त अनुराग विश्वकर्मा विलेन बन के आ गया.उसने लड़की से दोस्ती बढ़ानी चाही. इसके लिए अनुराग ने अनमोल वर्मा के खिलाफ लड़की को भड़काना शुरू किया.अपने ही दोस्त की इस हरकत से अनमोल वर्मा काफी खफा था.

बर्थडे में नहीं आने से रची साजिश 

अनमोल वर्मा का बर्थडे आया तो उसकी गर्लफ्रेंड सिल्की पार्टी में नहीं पहुंची. अनमोल को यह लगा कि उसका दोस्त अनुराग विश्वकर्मा के बहकावे की वजह से वह नहीं आई. अपने बर्थडे के दिन ही उसमें अपनी प्रेमिका सिल्की गुरुंग और अपने दोस्त अनुराग विश्वकर्मा की हत्या का मन बनाया.

उसने सबसे 28 दिसंबर,2018 को पहले अपने गर्लफ्रेंड की हत्या की. उसे कब्रिस्तान में दफना दिया. उसके बाद 11 जनवरी,2019 को अनमोल वर्मा ने अपने दोस्त जिसने लड़की को भड़काया था यानी अनुराग विश्वकर्मा की हत्या कर दी.उसके भी शव को दफना दिया. जब बाद में मामला सामने आया तब रातू रोड कब्रिस्तान से दोनों के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाले गए. फिर यह सनसनीखेज केस में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश किए गए. कोर्ट ने सोमवार को अनमोल वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

Tags:JharkhandRanchimurder of girlfriend and friendCrime newsCrime in JharkhandYouth gets life imprisonment for murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.