✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

रांची: पार्टी में केक और पिज्जा खिला कर युवती से हुआ दुष्कर्म, ‘बर्थडे पार्टी’ के नाम पर छात्रा से दरिंदगी का लगा आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 14, 2026, 11:19:57 AM

रांची (RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्थडे पार्टी के बहाने एक छात्रा को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. पीड़िता एमडीएस की छात्रा है और बरियातू स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 9 अप्रैल को छात्रा को उसके परिचित ओली ने बर्थडे पार्टी में आमंत्रित किया था. उसे भरोसा दिलाया गया था कि पार्टी में अन्य लड़कियां भी मौजूद रहेंगी, जिससे वह निश्चिंत होकर वहां पहुंच गई. यह पार्टी हरमू इलाके के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आयोजित की गई थी. लेकिन वहां पहुंचने पर छात्रा ने पाया कि वहां केवल कुछ युवक ही मौजूद थे, जिनमें ओली, सदाब, फबाद और दानिश शामिल थे.

पीड़िता का आरोप है कि पार्टी के दौरान केक खाने के बाद उसे अचानक सुस्ती और असहजता महसूस होने लगी. इसके बाद उसे पिज्जा दिया गया, जिसे खाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई. छात्रा का दावा है कि खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके कारण वह अचेत अवस्था में चली गई.

छात्रा के अनुसार, वह नशे की हालत में कमरे में जाकर लेट गई थी. इसी दौरान आरोपी दानिश कथित रूप से कमरे में आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण खुद को बचा नहीं सकी. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

अगली सुबह जब छात्रा को होश आया तो उसकी तबीयत बेहद खराब थी और रक्तस्राव हो रहा था. उसने अपने परिचित को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे हॉस्टल लाया गया. हालत गंभीर होने पर उसकी सहेली ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

पीड़िता ने लालपुर थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी दानिश सहित अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है, जिसमें मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी शामिल हैं.

इस घटना ने शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई जा रही है. सामाजिक संगठनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है.

Tags:ranchiranchi updateranchi crime newsrapegangrape newsstudent brutally rapedranchi rape newsranchi student gangrapedranchi medical student rapedlatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.