☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : पुंदाग में महिला के शव की शिनाख्त हुई, जानिए किसने की थी हत्या

रांची : पुंदाग में महिला के शव की शिनाख्त हुई, जानिए किसने की थी हत्या

रांची(RANCHI): रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में झाड़ी से बरामद शव की शिनाख्त हो गई है. महिला धुर्वा की रहने वाली थी. इस महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी. उसने हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया था. पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पति से पूछताछ कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पति इकबाल अंसारी  ने अपनी तीसरी पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या की थी. पुलिस ने इस मामले में अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया है.जिससे पूछताछ की जा रही है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व टीम गठित किया था. डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार लगातार घटना के बाद से जांच पड़ताल में जुटे रहे. शनिवार को जैसे ही जांच में जानकारी मिली तुंरत पति को कचहरी के पास से गिऱफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में सम्पति विवाद को लेकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है. मालूम हो कि गुरुवार को महिला का शव पुंदाग ओपी क्षेत्र के नदी के पास झाड़ी में स्थानीय लोगों ने देख पहले पीसीआर को जानकारी दी थी. बाद में थानेदार और हटिया डीएसपी पहुंचे. पुलिस पूरी छानबीन कर रही है.

Published at:12 Nov 2022 04:46 PM (IST)
Tags:jharkhand newsranchi news updateWoman's body was identified in Pundag
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.