✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, पुलिस ने शव को कुएं से किया बरामद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:48:13 PM

रांची (RANCHI):  डायन बिसाही का आरोप में राँची के इटकी थाना क्षेत्र के मलटी गांव में 60 साल की महिला बासो उरांव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. उसके बाद शव को बोरे में बंद कर कुएं में फेक दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने मल्टी गांव के एक कुएं से शव को क्षत-विक्षत अवस्था में बरमाद किया है.

जानकारी के अनुसार महिला पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता थी. जिसके बाद महिला की पुत्री पुष्पा उरांव द्वारा सोमवार को इटकी थाना में गुमशूदगी का मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें महिला की पुत्री ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि 1 जून को आठ नामदज व अज्ञात ग्रामीणों द्वारा उसकी मां के साथ मार-पीट की गयी थी. जिसके बाद दो जून की शाम से ही उसकी मां घर से लापता थी.

पुलिस गांव के एक युवक से कर रही पूछताछ

इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक जून को ही गांव में 14 वर्षीय एक किशोर की मृत्यु हो गयी थी. जिसके बाद किशोर के परिजनों ने उक्त महिला पर डायन होने की संदेह व्यक्त की औऱ पीट-पीट कर मार दिया गया. हालांकि पुलिस यह आशंका जता रही है कि उक्त आदिवासी महिला की हत्या डायन बिसाही के आरोप के कारण ही की गई होगी. फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी. वहीं पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन  

Tags:RanchiWoman murderedon charges of witchcraftpolice recoveredthe dead bodyfrom the well ina mutilated state

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.