✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: प्रेमिका ने बात नहीं मानी तो सिरफिरे आशिक ने मार दी गोली, फिर मौके से हुआ फरार, जानिए पूरा मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:02:04 PM

टीएनपी डेस्क: राजधानी के रांची जिले से एक हैरान करनेवाली खबर आ रही है. यहां एक प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी की कुछ बात नहीं मानी तो सिरफिरे आशिक ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया.  आपको बता दें कि यह घटना रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र स्थित ब्रांबे की है. युवती को गोली लगने के बाद परिजन उसे लेकर रिम्स पहुंचे, मगर उसे बचाया नहीं जा सका. 

परिजनों के अनुसार, युवती चान्हो के कराची गांव की रहनेवाली थी. दो दिन पहले ही वह अपने दीदी के घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जीजा के साथ आयी थी. सबसे बड़ी बात यह निकलकर सामने आ रही है कि घटना को अंजाम देनेवाला युवक अमिता का प्रेमी बताया जाता है और वह उसके जीजा के अजीज दोस्तों में से एक है. पुलिस का दावा है कि दोनों की पहले से ही जान पहचान थी. आए दिन दोनों एक दूसरे से फोन पर बात भी करते थे. फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी के साथ ही साथ मामले की छानबीन में जुटी है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsCrime newsMurder in ranchiRanchi policeप्रेमिका की हत्यासिरफिरे आशिक ने की प्रेमिका की हत्या

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.