✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: भाजपा महिला मोर्चा को क्या मिला है टास्क, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:26:29 AM

रांची(RANCHI) - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई. इस बैठक में संगठन से जुड़े प्रमुख नेता शामिल हुए. इस बैठक में महिला मोर्चा को टास्क दिया गया है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारी के अलावा जिला अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुईं. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अभी इस बैठक में शामिल हुए. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बैठक में मौजूद रहे.

क्या मिला है महिला मोर्चा को टास्क

झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा कि बैठक में दीपक प्रकाश ने केंद्रीय इकाई द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप काम करने को कहा है. फिलहाल भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है. इस अभियान के तहत घरेलू महिलाओं से संपर्क कर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर अब तक हुए कार्यों के बारे में बताना है. महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने आरती कुजूर ने बताया कि मिशन 2024 के तहत घर-घर जाकर संपर्क करके खासतौर पर महिलाओं से पीएम मोदी को एक बार फिर से समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा. पार्टी ने संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत बूथ स्तर पर मोर्चा की महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगी. इसके अलावा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसात्मक घटनाओं के को लेकर आंदोलन भी किया जाएगा. इस बैठक में शामिल राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं.सरकार लापरवाह बनी हुई है.लव जिहाद जैसे मामले सरकार की कथित तुष्टिकरण नीति की वजह से बढ़ रहे हैं.

Tags:jharkhandranchitask given to BJP Mahila MorchaBJP Mahila Morchajharkhand bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.