☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची हिं'सा :अब CID के हाथ में जांच का जिम्मा

रांची हिं'सा :अब CID के हाथ में जांच का जिम्मा

रांची(RANCHI): रांची में 10 जून की हुई हिंसा की जांच अब CID करेगी. डीजीपी नीरज सिन्हा ने पूरे मामले की जांच के लिए आदेश दिया है. पुलिस मुख्यालय ने CID को पत्र भेज दिया है. CID पहले डेली मार्केट थाना में दर्ज केस की जांच करेगी.  डीएसपी या इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इसकी जांच किया करेंगे.

पुलिस की ओर से बताया गया है कि 10 जून को कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गये थे. पुलिस के रोकने पर पथराव और गोली चलाई गई है. इसमें पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए 6 राउंड आंसू गैस और हवाई फायरिंग की गई थी.
अब सभी पहलुओं पर  CID जांच करेगी.

भाजपा की निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिये आपत्तिजनक बयान के  विरोध में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए थे. डेली मार्केट के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ युवक पथराव करने लगे थे. जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी. इस फायरिंग में दो लोगों की जान चली गयी थी.

Published at:25 Jun 2022 02:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.