✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिलाओं के लिए असुरक्षित रांची! अब पॉश इलाके में महिला से चेन छिनतई, आरोपी को भीड़ ने पकड़ा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:40:19 PM

रांची(RANCHI): रांची में स्नैचिंग गिरोह सक्रिय है. सड़क पर सोने की चेन पहन कर निकला महिलाओं के लिए खतरे से भरा हो गया है. रांची में अब पॉश इलाके में भी गिरोह सक्रिय हो गया है. ताज़ा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शहजानंद चौक के पास आजसू कार्यालय के पास का है. बाइक सवार स्नैचरों ने महिला के गले पर हाथ डाल कर सोने की चेन झपड़ लिया. जिसके बाद महिला ने हल्ला मचाया तो स्थानीय लोगों ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया.थाना को सूचना देने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.

महिला एक कार्यालय से निकल कर गाड़ी में बैठने वाली थी. इतने में ही पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधी महिला पर झपट पड़े. महिला ने शोभा देवी ने बताया कि उनके गले की चैन को युवकों ने धक्का मार कर निकाल लिया. उसके बाद आस पास के लोगों ने दौड़ कर युवक को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि रांची शहर में डर सा लगता है. पॉश इलाके में ऐसे अपराधी घूम रहे है तो ग्रामीण इलाकों में कैसा माहौल होगा. यह सोचने से भी डर लगता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक बाइक से पहुंचे थे. दोनों युवक नशे में धुत थे. नसा के लिए ही पैसा नहीं मिलने पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. हरमु इलाके में नशे का कारोबारी फल फूल रहा है. बिक्री से लेकर सभी तरह के काम जारी है. लेकिन पुलिस कही दिखाई नहीं देती है. इस इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने कि जरूरत है. जिससे लोग सुरक्षित रह सके.   

                           

Tags:ranchi newsranchi crime newsranchi crimeranchi crime caseranchiranchi policecrime newsranchi latest newscrime in ranchicyber crime in ranchijharkhand crime newscrime patrol satarkcrime patrolcrimejharkhand crimehindi crime serialsfiring in ranchiranchi news in hindicrime in indiacrime patrol dial 100crime patrol new episodecrime patrol serialcrime case clipscrime patrol clipranchi crime patrolranchi newsranchi crime patrol

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.