✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी के छत का छज्जा गिरने से छात्र की मौत, घटना बाद छात्रों ने किया सड़क जाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:08:09 AM

रांची(RANCHI): रांची कॉलेज में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के छत का छज्जा गिरने से मंतोष बेदिया नामक छात्र की मौत हो गई. घटना आज सुबह की है. मंतोष बेरिया एसएस मेमोरियल कॉलेज का पार्ट 2 का छात्र था. वह अक्सर सेंट्रल लाइब्रेरी आकर कंपटीशन की तैयारी किया करता था. आज भी वह सुबह अपने घर से साइकिल में सवार होकर सेंट्रल लाइब्रेरी में स्टडी करने पहुंचा था लेकिन जब वह अपना साइकिल लगाने के लिए बिल्डिंग के समीप पहुंचा उसी दरमियान छत का छज्जा भरभरा कर गिर गया. छज्जा का एक बड़ा टुकड़ा उसके सिर पर जा लगा. आनन-फानन में छात्रों ने उसे रिम्स पहुंचाया जहां अत्यधिक खून बह जाने की वजह से छात्र की मौत हो गई. 

मृतक छात्र के परिजन को मुजावजा देने की मांग

इस घटना के बाद सेंट्रल लाइब्रेरी और रांची कॉलेज के छात्र काफी आक्रोशित हो गए और सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने विरोध करने लगे. धीरे- धीरे सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचकर एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे हैं. साथ ही मृतक के परिजनों को एक सरकारी नौकरी देने की भी मांग पर बैठे हैं.  वहीं छात्रों का कहना है इतनी बड़ी घटना होने के बाद घटनास्थल पर रांची यूनिवर्सिटी के वीसी नहीं पहुंचे. जिससे छात्र काफी आक्रोशित हैं.  छात्रों का आरोप है रांची यूनिवर्सिटी के द्वारा जर्जर पड़े भवन को मरम्मत नहीं कराया जाता है. छात्रों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है. छात्रों का प्रदर्शन जारी है और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे रहेंगे. 

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhandranchiRanchi University'sCentral Library's roof visor fell on the student's deathRanchi University's Central Library's

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.