✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: जगन्नाथपुर तालाब से शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

BY - Shreya Upadhyay CE

Published at: 04 Dec 2025 11:51 AM (IST)

रांची: जगन्नाथपुर तालाब से शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

रांची (RANCHI): धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा और तुरंत इसकी जानकारी धुर्वा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालात में हुई.

जांच शुरू, कई पहलुओं पर नजर
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. अभी यह साफ नहीं है कि मौत हत्या की वजह से हुई है या यह कोई हादसा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.

Tags:ranchi latest updateranchi updatemurder newsranchi murder newsjharkhand latest newsdead body found in ranchibody recovered from Jagannathpurbody recovered from Jagannathpur ranchibig newslatest updatebig update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.