✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

RANCHI:पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति का फंदे से झूलता मिला शव, 12 साल की बेटी चीख-चीख कर पूछ रही कहां चले गए मम्मी-पापा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:31:59 PM

रांची(RANCHI): पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है. हर सुख दुख को पति पत्नी मिल कर सहते है. लेकिन जब बीच में ही साथी दुनिया छोड़ दे तो ज़िंदगी अधूरी लगते लगती है. कुछ ऐसी ही कहानी रांची में देखने को मिली.पंडरा ओपी क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलनी में रहने वाले सत्य प्रकाश अग्रवाल ने फंदे से झूल कर अपनी ज़िंदगी को खत्म कर लिया.बता दे कि दो दिन पहले ही सत्यप्रकाश की पत्नी अर्चना ने खुदखुशी कर ली थी. जिसके बाद से ही पति परेशान था. अब  मंगलवार की सुबह सात बजे घर में फंदे झूलता सत्यप्रकाश का शव मिला है. सत्यप्रकाश के सर पर चोट के निशान भी मिले है.    

हर दिन की तरह मंगलवार को भी सुबह परिवार के सभी सदस्य उठ कर चाय नास्ता कर रहे थे.जब कमरे में सो रहे सत्यप्रकाश को चाय देने के लिए उनकी 12 साल की बेटी गई तो देखा की पिता फंदे से झूल रहे थे. बेटी रोते हुए इसकी जानकारी दादा और दादी को दी. हल्ला सुन आस पास के लोग घर पहुंचे. जल्दबाजी में सत्यप्रकाश को फंदे से उतार कर देखा तो सांस चल रही थी. जिसके बाद उन्हे अस्पताल के लिए ले जाया गया. लेकिन रास्ते में उन्होंने ने दम तोड़ दिया.डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.

पिता की मौत की बात सुनते ही 12 साल की बेटी दहाड़ मार कर रोने लगी. दादा और दादी के गले लिपट कर पूछ रही थी. पापा को क्या हुआ है,पहले मम्मी कही चली गई अब पापा भी. बच्ची की बात सुन कर वहाँ खड़े हर किसी की आँख भर गई. सत्यप्रकाश के पिता और माँ भी हौसला तोड़ने लगे.दो दिन पहले बहु और आज बेटा दुनिया से चला गया. सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजन और आस पास के लोग उन्हे संतावना दे रहे थे. लेकिन उनके जिगर का टुकड़ा चला गया था.

बता दे कि सत्यप्रकाश अग्रवाल की शादी 14 वर्ष पहले लोहरदगा जिले में हुई थी. लंबे समय से पति पत्नी खुश रहते थे. आचनक रविवार की सुबह इस परिवार के लिए काली सुबह हुई. आँख खुलते देखा तो पत्नी फंदे से झूल रही थी. इसके दो दिन बाद सत्यप्रकाश ने भी आत्महत्या कर लिया. आत्म हत्या का कारण अभी साफ नहीं है. लेकिन आस पास के लोग बताते है कि पत्नी के सदमे को बर्दास्त नहीं कर सके. अपने पीछे सत्यप्रकाश एक बेटी और बूढ़े माँ बाप को छोड़ कर गए है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. हत्या और आत्महत्या दोनों ऐंगल से जांच में जुटी है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इस पूरे आत्म हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लगी है. वहीं मृतक के सर पर चोट के निशान भी है.                                                            

Tags:bihar jharkhand newsnewsbreaking newshindi newsranchi newsranchi public reactionranchi news hindiranchi public opinionjharkhand newsjharkhandlivemurder in ranchiranchi murder caseranchi murderranchiranchi double murderranchi girl murdermurderranchi female si murderdouble murder in ranchiranchi policemurder in ormanjhi ranchiyoung girl murder in ranchiranchi si murder caseranchi si murderranchi fb murder caseranchi latest newsdouble murder ranchiranchi si murderedtriple murder in ranchiranchi violence murderranchi crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.