रांची(RANCHI): रांची में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा है. आपराधिक संगठन हो या असामाजिक तत्व, सभी लोग कानून को हाथ में लेने से डर नहीं रहे हैं. एक ऐसा ही मामला रांची शहर के निवारनपुर से आया है. यहां आपसी विवाद में युवकों ने डंडे और पत्थर से मारपीट की है. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
जानिए इस घटना को थोड़ा विस्तार में
रांची शहर के चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर में ओवरब्रिज के समीप युवकों के घुटने दो लोगों को मारकर घायल कर दिया. इनमें से एक व्यक्ति जो बीच बचाव के लिए आया उसे भी पत्थर और डंडे से मार कर घायल कर दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार चुटिया थाना कि पुलिस कार्रवाई कर रही है. अभी तक एक युवक गिरफ्तार किया गया है. कई अन्य युवक की पहचान की जा रही है. मारपीट में लाठी-डंडे और ईट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है.
.jpg)