✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: 2 सप्ताह का समय है, सवालों के जवाब तैयार करके आइएगा, जानिए किसने, किससे कहा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:05:11 AM

रांची(RANCHI):  - एक केंद्रीय एजेंसी ने किसे यह कहा है कि 2 सप्ताह का समय आप को दिया जाता है. आप सवालों के जवाब तैयार करके आइएगा. जिन सवालों के जवाब आप नहीं दे पा रहे हैं उनके विषय में आप सोच समझकर तैयारी करके आइएगा. जी हां यह कहा है प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को. पिछले 17 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने अपने दफ्तर बुलाया था उनसे लगभग 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी. संथाल परगना के साहिबगंज में माइनस मिनरल्स की तस्करी के संबंध में उनसे कई जानकारियां मांगी गई. सत्ता के गलियारे में रसूख रखने वालों से उनके संबंध के बारे में पूछा गया. केंद्रीय एजेंसी यानी ईडी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने 23 सवालों के जवाब में कहा 'आई डोंट नो', 'मुझे नहीं पता'.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उसी दिन बता दिया गया था कि जिन सवालों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं या जिन सवालों के बारे में वे पूरी तरह से पुख्ता नहीं है,उनके बारे में पूरी जानकारी लेकर अगली बार आएं. इसके लिए उन्हें 2 सप्ताह का समय दिया गया है. जाहिर है 2 सप्ताह का समय दो 3 दिसंबर को पूरा हो रहा है. ऐसे में प्रथम सप्ताह में उनसे पूछताछ हो सकती है. मुख्यमंत्री का स्तर से इसके बारे में तैयारी की जा रही है. पिछली पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री ने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ कहा था कि कोई घबराने की बात नहीं है. एक बार फिर से दिसंबर के पहले सप्ताह में राजनीतिक गतिविधियां तेज होगीं.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsCm hemant sorenEdEd investigationhemant sorencm hemant sorenhemant soren on edjharkhand cm hemant sorenhemant soren ed summonhemant soren newsjharkhand hemant sorenhemant soren cmhemant soren latest newshemant soren jharkhandhemant soren jharkhand newsjharkhand hemant soren newscm hemant soren newshemant soren today newsjharkand cm hemant sorened summons hemant sorenhemant soren summoned by edhemant soren hindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.