✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : मरीज की अचानक मौत से सदर अस्पताल में बवाल, स्टाफ पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:57:12 PM

रांची (RANCHI): सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और लोगों को शांत कराने की कोशिश की.

जानकारी के अनुसार, चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले उमेश साहू बुधवार शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे. उनका इलाज डॉक्टर अभिषेक रंजन कर रहे थे. डॉक्टरों को मरीज में ब्लड कैंसर होने की आशंका थी.

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान भारी लापरवाही हुई. उनका कहना है कि सुबह तक मरीज की हालत ठीक थी, लेकिन नर्स द्वारा तीन इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.

परिजन बताते हैं कि बुधवार रात उमेश का बुखार काफी ज्यादा था, लेकिन रात 11 बजे तक उन्हें थर्मामीटर तक उपलब्ध नहीं कराया गया. कई बार आग्रह करने के बावजूद कोई डॉक्टर रात में मरीज को देखने नहीं आया.

परिजनों का यह भी कहना है कि डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर की आशंका में कुछ टेस्ट करवाने की बात कही थी और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का इलाज शुरू होना था. लेकिन मरीज की गंभीर स्थिति की सही जानकारी उन्हें मौत के बाद ही मिली.

सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि मरीज शुरू से ही गंभीर स्थिति में था. ब्लड कैंसर और मायेलॉयड ल्यूकीमिया जैसी बीमारियां काफी जटिल होती हैं और इनमें अचानक स्थिति खराब हो सकती है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tags:ranchiranchi updatejharkhand latest newsranchi sadar hospitalranchi sadar hospital hungamasadar hospital ranchisadar hospital ranchi chaosjharkhand news updatenews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.