✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: कारोबारी से 1 करोड़ रुपए के लूटकांड में छह आरोपी दोषी करार, जानिए पूरा मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:26:40 PM

रांची(RANCHI) - अप्रैल, 2021 में एक बड़ी घटना हुई थी. एक कारोबारी से साजिश के तहत एक करोड़ रुपए लूट लिए गए थे. इस मामले में केस दर्ज हुआ. कोर्ट में सुनवाई हुई .गवाह पेश हुए. कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार दिया है.

जानिए इस पूरे मामले को

12 अप्रैल, 2021 को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के उमरिया रोड में एक बड़े लूट कांड को अंजाम दिया गया था. महुआ कारोबारी शुभम अग्रवाल से रुपए लूटे गए थे. इस मामले में कोर्ट का फैसला आया है. महुआ कारोबारी शुभम अग्रवाल से लूटपाट के मामले में उसके साथी अनमोल सिंघानिया ने पूरा षड्यंत्र रचा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरा अनुसंधान किया. कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए गए. अभियोजन पक्ष के द्वारा इस मामले में गवाह पेश किए गए. बचाव पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा. अपर न्यायुक्त दिनेश कुमार की अदालत में अनमोल सिंघानिया, वसीम अहमद,नजमी हसन, मनोज कुमार भगत, जुल्फिकार खान और जसीम अहमद को दोषी करार दिया है.

जानिए कब सुनाई जाएगी सजा

रांची के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत इस लूट कांड की घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी. लूटे गए रुपए में से 90 लाख रुपए बरामद कर लिए गए थे. सभी दोषी करार दिए गए लोगों को 24 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी.

Tags:jharkhandranchirobbery of Rs 1 crore from businessmanjharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.