✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खाटू श्याम के जयकारे से गूंजी रांची, श्याम मंदिर से निकली निशान यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 4:58:27 PM

रांची(RANCHI):ऐतिहासिक श्याम मंदिर से इस वर्ष भी भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का जुटना शुरू हो गया था. जैसे ही यात्रा की शुरुआत हुई, पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु अपने हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

यात्रा में शामिल भक्तों की आस्था साफ झलक रही थी. महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए. कई श्रद्धालु नंगे पांव चलकर अपनी भक्ति प्रकट कर रहे थे.  बाबा श्याम के रथ को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. रथ के आगे-पीछे भक्त चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

हर वर्ष की तरह इस बार भी खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ निकाली गई. समाजसेवी मनीषा सिंह ने बताया कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमें इस पावन निशान यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि जब भी हमारे जीवन में कोई संकट आता है, हम खाटू श्याम बाबा को याद करते हैं और बाबा हमारी हर परेशानी को दूर करते हैं. यहां की जो ऊर्जा है वह बेहद सकारात्मक  है. और हम भाईचारा, सेवा और प्रेम का का संदेस दे रहे है.

यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. इस भव्य निशान यात्रा ने एक बार फिर रांची शहर को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया.

Tags:Shyam TempleKhatu ShyamRanchinishaan yaatraRanchi Shyam Mandirshraddhaaluonhaare ka sahaarabaaba shyaam hamaara

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.