✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली में रांचीवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली, आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल ने जारी किया निर्देश

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:06:35 AM

रांची (TNP Desk) : राजधानी रांची के लोगों को इस बार होली में निर्बाध बिजली मिलेगी. इसको लेकर जेबीवीएनएल मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है. निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग के सभी आपूर्ति कार्यालयों को आदेश जारी कर दिया है. 

बिजली कटौती को रोकने का निर्देश 

जेबीवीएनएल के जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य में होली समेत गर्मी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए आपूर्ति कार्यालयों की ओर से सुनिश्चित कार्रवाई की जाए, जिससे समय-समय पर होने वाली लोड शेडिंग से लोगों को राहत मिल सकें. विशेषकर तकनीकी कारणों से होने वाली बिजली कटौती को रोकने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए आपूर्ति क्षेत्र में बिजली उपकरणों की जांच, ट्रांसफॉर्मर जांच, फीडर चेकिंग से लेकर अन्य तकनीकी चीजों को दुरूस्त करने का आदेश दिया गया है.

समय-समय पर पेट्रोलिंग करने का निर्देश

जेबीवीएनएल की ओर से अधिकारियों की जवाबदेही तय की गयी है, जिससे क्षेत्रवार बिजली की समस्या का समाधान हो सके. वहीं, सभी सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर फिलिंग करने जैसी तकनीकी चीजों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. सभी लाइनों की समय-समय पर पेट्रोलिंग करने, ट्रांसफॉर्मर की जांच, बिजली तार सटने वाले इलाकों में पेड़ों टहनियों की कटाई, ट्रांसफॉर्मर चिन्हित कर लोड बढ़ाने समेत अन्य तैयारियां की गयी हैं. बता दें कि रांची समेत पूरे झारखंड में बीते कुछ सालों से गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ता था. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी. हालांकि निगम ने दावा किया है कि इस बार होली सहित गर्मी में रांचीवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायेगी. 

Tags:RanchiRanchi residentsuninterrupted electricity in Holielectricity in HolielectricityJBVNLelectricity supply in HoliHoliHoli in RanchiHoli 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.