✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ड्रोन की मदद से अफीम की खेती पर नजर रखेगी झारखंड पुलिस, फिर करेगी कार्रवाई

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:09:37 AM

रांची(RANCHI): नशा की खेती करने वालों के खिलाफ अब रांची पुलिस सख्ती से निबटने की तैयारी में है. जिले में कहीं भी अफीम की खेती होगी उनपर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. अब ग्रामीण इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी पुलिस नज़र रख रही है. इसी कड़ी में अबतक बुंडू अनुमंडल में  100 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया है.अफीम की खेती नष्ट करने की निगरानी खुद एसपी नौशाद आलम कर रहे हैं.

बुंडू अनुमंडल के बुंडू, तमाड, सोनाहातु, राहे व दशम फ़ॉल थाना क्षेत्रों किए गए अफ़ीम की खेती को नष्ट करने के लिए पुलिस अब ड्रोन की मदद लेगी. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस जब अफ़ीम खेती को नष्ट करने के लिए पहुँचती है तो  ग्रामीण कुछ बोल नहीं पाते और वह हट जाते हैं. इसी कारण कारण पुलिस ने ड्रोन मंगाया है. ड्रोन का रेंज तीन किलोमीटर है. अब ड्रोन की मदद से जंगलों में भी किए गए अफ़ीम की खेती का पता लगाकर पुलिस उसे नष्ट करने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि  कुछ दिनों में ही बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस लगभग एक सौ एकड़ से भी ज्यादा ज़मीन में लगे अफ़ीम की खेती को नष्ट कर चुकी है. इसका व्यापार करने वाले झारखंड या झारखंड के बाहर के जो भी लोग हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा.

Tags:रांचीपुलिसranchi policeafimjharkhandbundurural sp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.