✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई,TSPC कमांडर अरविन्द जी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 7:57:34 PM

रांची(RANCHI): पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास पिस्टल,कारतूस,मोबाईल फोन समेत कई सामग्री बरामद की गई है. रांची पुलिस को सूचना मिली थी की खेलारी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना है. सूचना के सत्यापन के बाद रांची पुलिस ने चँदवा पुलिस के साथ समन्वय बना कर छापेमारी की. जिसमें नक्सल कमांडर को गिरफ्तार किया.अरविन्द पर रांची समेत अन्य जिलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है.              

रांची के ग्रामीण एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित ईट भट्ठा में की गई फाईरिंग सहित कई उग्रवादी घटनाओं में फिरार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC का सब जोनल कमाण्डर विरम राम उर्फ अरविन्द जी, लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा शहर के धोबी टोला में देखा गया है.

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा TSPC का सब जोनल कमाण्डर विरम राम उर्फ अरविन्द जी के मकान चन्दवा शहर स्थित धोबी टोला में स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेरा बंदी कर छापामारी की गई.  इस बीच मौका पाकर विरम राम उर्फ अरविन्द जी घर के पिछे से भागने का प्रयास किया. लेकिन  छापामारी टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.  

पकड़ाए सब जोनल कमाण्डर विरम राम उर्फ अरविन्द जी से पुछ-ताछ करने पर कई उग्रवादी घटनाओं में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र में ईट भट्ठा पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इनके निशानदेही पर बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर गाँव स्थित अर्धनिर्मित मकान से एक पिस्टल मैग्जीन सहित, 07 गोली, 02 राउटर एवं मोबाईल फोन बरामद किया गया.  गिरफ्तार सब जोनल कमाण्डर विरम राम उर्फ अरविन्द जी से पुछताछ करने पर बताया गया कि यह विगत 15 वर्षों से TSPC उग्रवादी संगठन से जुड़ा हैं. बुढ़मू, ठाकुरगाँव, पतरातु, खलारी, कांके, केरेडारी, पिपरवार, पिठोरीया मैक्लुस्कीगंज, रातु थाना क्षेत्र में सब जोनल कमाण्डर के रुप में कार्यरत है.  यह संगठन में रहकर जमीन कारोबारीयों, ठिकेदारों, ईंट भट्ठा मालिकों, कोयला व्यवसायियो तथा क्रेसर मालिकों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी/लेवी की मांग करता है तथा नहीं देने वाले पर फौजी कार्रवाई के तहत गोली बारी/आगजनी की कार्रवाई करता है.  

 

इन थाना में केस है दर्ज

  1. पिठोरिया थाना कांड सं0 85/24, दि०-02.07.2024, धारा-385/387 भा०द०वि० एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट।
  2. पिठोरिया थाना कांड सं0 154/24, दि०-30.12.2024, धारा-308 (4) भा०द०वि० एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट।
  3. पिठोरिया थाना कांड सं0 63/23, दि०-29.04.2023, धारा-387 भा०द०वि० एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट।
  4. पिठोरिया थाना कांड सं0 28/24, दि०-14.03.2024, धारा-147/148/149/385/387 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट।
  5. पिठोरिया थाना कांड सं0 142/24, दि0-13.12.2024, धारा 308 (4) बी०एन०एस० एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट
  6. बुढमू थाना कांड सं0-83/24, दि0-18.12.24, धारा-115 (2)/126 (2)/324 (4)/308(5)/3(5) बी०एन०एस० (मो० 896907458)
  7. बुढमू थाना कांड सं0-03/25, दि०-12.01.25, धारा-308(3)/308 (5)/308(4)/61(8) बी०एन०एस० एंव 25 (1-ए)/25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट
  8. रातु थाना कांड सं0 37/24, दि0-25.01.2024, धारा-385/387/120 बी० भा०द०वि० एंव 17 सी०एल०ए एक्ट
  9. ठाकुरगांव थाना कांड सं0-18/23, दि० 26.04.2023, धारा 385/387/506/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
  10. ठाकुरगांव थाना कांड सं0-35/24, दि० 27.06.2024, धारा 385/387/506/34 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
  11. ठाकुरगांव थाना कांड सं0-36/25, दि० 14.06.2025, धारा 387 भा०द०वि० एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट।
  12. ठाकुरगांव थाना कांड सं0-15/24, दि० 21.03.2024, धारा 387/504/506/34 भा०द०वि० एंव 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
  13. कांके थाना कांड सं0-366/24, दि०-27.12.2024, धारा-308 (5)/351(2)&(3) बी०एन०एस० 17 सी०एल०ए० एक्ट।
  14. मैक्लुस्कीगंज थाना कांड सं0-10/13, दि0-20.03.2013, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
  15. मैक्लुस्कीगंज थाना कांड सं0-13/17, दि०-26.05.2017, धारा-386/414/34 भा०द०वि० एंव 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट ।
  16. चंदवा थाना कांड सं0-50/10, धारा-387/34 भा०द०वि० ।

 

Tags:RANCHIRanchi PoliceArvind JiNaxal NewsArvind Ji NAxalTSPC NewsChatraNAxal Comander NewsRanchi update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.