✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही हर घर की छत पर नजर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:04:41 AM

रांची(RANCHI): रामनवमी पर्व को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. इसके अलावा रामनवमी शोभायात्रा के सभी रूटों का ड्रोन सर्विलांस भी शुरू कर दिया गया है. ड्रोन के जरिए हर घर के छत की तलाशी ली जा रही है ताकि जुलूस के दिन कोई भी आसामाजिक तत्व माहौल न खराब कर सके.

बता दें कि, डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिन-जिन रास्तों से रामनवमी की जुलूस निकाली जाएगी उन रास्तों पर पड़ने वाले घरों की छत की तलाशी ड्रोन से की जा रही है. ऐसे में जिन घरों के छत पर ईंट-पत्थर या फिर कोई भी आपत्तिजनक सामान पाया जाएगा तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ड्रोन के जरिए हर इलाके के एक-एक घर के छत का फुटेज इकट्ठा किया जा रहा है. ताकि किसी भी तरह की साजिश को नाकाम किया जा सके और पर्व शांतिपूर्ण मन सके. 

वहीं, ड्रोन के अलावा इस बार पहली बार रांची में रामनवमी जुलूस की निगरानी 500 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी. इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है. जिन मुख्य सड़कों से रामनवमी की शोभायात्रा निकलेगी वहां सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से होते हुए रामनवमी शोभा यात्रा तपोवन मंदिर तक पहुंचती है. ऐसे में अल्बर्ट एक्का चौक पर अधिक कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही ड्रोन के जरिए भी पुलिस निगरानी करेगी.

 

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटयांचीरांची पुलिसरांची न्यूजरामनवमीरांची पुलिस अलर्टरामनवमी जुलूसशोभा यात्राडीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हाJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateNichiRanchi PoliceRanchi NewsRamnavmiRanchi Police AlertRamnavmi ProcessionShobha YatraDIG cum SSP Ranchi Chandan Kumar Sinha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.