✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, मंदिर-मस्जिद पर विशेष चौकसी 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:27:12 AM

रांची(RANCHI):  होली का पर्व झारखंड में उत्साह और उमंग के साथ के मनाया जा रहा है. वहीं, होली के दिन जुम्मे की नमाज को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट पर है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिंह खुद पेट्रोलिंग कर संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं. रांची के मेन रोड में विशेष चौकसी देखी जा रही है. RAF और RAP जवानों की तैनाती की गई है. इकरा मस्जिद के पास भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक भी राउंड लगा रहे हैं. होली को लेकर किसी तरह से कहीं पर हुड़दंग ना हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. 

बता दें कि, पूर्व में ही फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने अपनी तैयारी के बारे में बताया था. साथ ही रांची एसएससी चंदन कुमार सिन्हा ने साफ तौर पर कहा था कि रांची के लोग शांति तरीके से होली मना आपसी भाईचारा का संदेश दे. रांची के लोग हमेशा ही नई मिसाल पेश करते हैं. इसके आलावा उन्होंने कहा कि माहौल बिगड़ने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटरांचीहोलीरांची पुलिस अलर्टरांची पुलिसएसएसपी चंदन कुमार सिंहजुम्मे की नमाजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchiHoliRanchi Police AlertRanchi PoliceSSP Chandan Kumar SinghJumme ki Namaz

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.