✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG UPDATE: ईडी के अधिकारी से रांची पुलिस करेगी पूछताछ!11 बजे थाने में हाजिर होने का है आदेश  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:25:35 AM

रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन के द्वारा दर्ज कराए गए केस के मामले में गोंदा थाना में ईडी के अधिकारियों से पूछताछ होनी है. रांची पुलिस की ओर से इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी के अधिकरी एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज़, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा,अनुपम कुमार, अमन पटेल को समन भेज कर आज यानि 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. संभवत ईडी के अधिकारी दोपहर तक थाना पहुँच कर अपना जवाब दे सकते है. इस पूछताछ को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है       

बता दे कि 28 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिल्ली स्तिथ शांति निकेतन आवास में ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. यह  छापेमारी हेमंत सोरेन की ग़ैर मौजूदगी में की गई थी. बताया गया कि रेड के दौरान कई दस्तावेज, 36 लाख रुपये और एक BMW कार मिली थी. इस रेड के बाद हेमन्त सोरेन ने 31 जनवरी को देर शाम रांची के SC ST थाना में ईडी एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज़, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल पर प्रताड़ित और छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया था. यह नोटिस पुलिस ने 41 A के तहत भेज कर ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी के अधिकारियों के अलावा दिल्ली और रांची के कई मीडिया संस्थान को भी गोंदा थाना से नोटिस भेजा गया है. नोटिस भेज कर पूछा गया है कि दिल्ली में 27 जनवरी को हुई छापेमारी की खबर किस सोर्स से छापी गयी थी. इसका जवाब थाना में पहुंच कर दर्ज कराने को कहा गया है.

बता दे कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद हुई थी. इस गिरफ्तारी से पहले ही हेमन्त सोरेन ने sc st थाना में मामला दर्ज कराया था. अब साफ है कि ईडी के अधिकारियों को पुलिस के सवालों का जवाब देने के लिए उनके बताए जगह पर पहुंचना होगा. जवाब देना होगा कि आखिर हेमन्त सोरेन की ग़ैर मौजूदगी में आवास में क्यों पहुंचे थे.

 

Tags:RanchiPoliceRanchi PoliceED summonRanchi Police Summon Ed OfficersED summonED directorHEmnat soren updateHemant soren case on ED officersJharkhand UpdateRanchi UpdateJharkhand News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.