✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची पुलिस का प्रिंस खान गैंग पर शिकंजा!शूटर समेत चार गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 8:53:22 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी है. धनबाद के बाद अब रांची पुलिस ने भी गैंग के सफाये को लेकर काम शुरू कर दिया. इसी कड़ी रांची के होटल टी टॉस गोलीकांड का खुलासा करते हुए शूटर समेत चार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है. जिसमें 60 सफेदपोश और मीडिया से जुड़े लोगों के नाम सामने आए है.जिसपर अब जांच शुरू की गई है.

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रांची में  7 मार्च को टीटोस रेस्टोरेंट में गोली बारी की घटना हुई थी. जिसमें एक युवक की जान चली गई. इस हत्या कांड  में शामिल सभी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है.  उन्होंने बताया कि सोमवार को रांची पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पहुंची. जहां प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ छापेमारी शुरू की. इसी बीच गैंग के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी. मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.  जिसमें प्रिंस खान का शूटर कुबेर उर्फ मनीष सिंह और अफजल अमन समेत अन्य शामिल है.  

इसके बाद जांच और तेज की गई. होटल गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई बाइक और उसके चालक की तलाशी शुरू की गई.वायरल वीडियो के आधार पर जांच में पता चला की बाइक चलने वाला पप्पू भुईया है. जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि रेकी करने वाला अपराधी मो सदाब आलम पर भी शिकंजा कसा है.  

एसपी ने बताया कि कुबेर कोयलांचल शांति सेना गिरोह का सदस्य रह चुका है.इसके बाद यह प्रिंस खान गैंग के लिए काम कर रहा था.गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है. जिसमें रंगदारी के पैसे कहा ट्रांसफर किए जाते थे. कौन से खाते में कब पैसा भेजा गया. इसकी जानकारी भी पुलिस को मिली है. 60 ऐसे बैंक खाते की जानकारी पुलिस के पास है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही गैंगस्टर प्रिंस खान को कुछ पत्रकारों और वाइट कॉलर का भी है समर्थन प्राप्त है.   

Tags:RANCHIRANCHI POLICE NEWSRANCHI POLICE UPDATEJHARKHAND NEWSJHARKHAND UPDATERANCHI NEWSRANCHI POLICE KA NEWSJHAKRHANDPRINCE KHAN GANGGANGSTER NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.