✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तहखाना बना कर रखा था शराब

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:14:45 AM

रांची(RANCHI): पुलिस ने नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. शराब माफिया फिल्मों की तरह शराब को पलंग के नीचे तहखाना बना कर रखे हुए थे. जिससे पुलिस की नज़र वहां नहीं जाती. तस्कर शराब को बिहार भेजते थे. लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को गुप्त सूचना मिली जिकसे आधार पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने रातु थाना प्रभारी आभास कुमार के नेतृत्वटीम गठित कर रातु थाना के हनुमान नगर में छापेमारी का निर्देश दिया.

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है. जिसमें 180 पीस मैक डॉवेल 1750 मिमी का नकली शराब, 13 पीस सील किंग गोल्ड स्पेशल विस्की 750 मिमी नकली विदेशी शराब, 28 पीस सील इम्पेरियाल ब्लू विस्की 750 मिमी नकली विदेशी शराब, 91 पीस सील नाइट गर्ल विस्की 750 मिमी नकली विदेशी शराब, 10 पीस सील रॉयल प्लेयर प्रीमियम विस्की 375 मिमी नकली विदेशी शराब, दो शराब बोतल पैकिंग की मशीन, रॉयल स्टैग की 240 खाली बोतल, सीगराम शराब की 50 खाली बोतल, 155 पीस अलग-अलग कंपनी के ढक्कन आर्टिफिसियल विस्की फ्लैवरींग (500ml) 1 पीस, एक काला रंग का पल्सर BR-02-AY-2229, एक नीला रंग का स्कूटी, एक सफेद रंग का टाटा मैजिक BR-02-Q-9643, 6 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

छह लोगों की हुई गिरफ्तारी, एक नाबालिग भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में हरेन्द्र सिंह उम्र 46 वर्ष पिता स्व. राम इकबाल सिंह, चिन्टु कुमार उम्र 18 वर्ष पिता विनय सिंह, सुशील कुमार उम्र 22 वर्ष पिता योगेन्द्र सिंह, मनोज दास उम्र 30 वर्ष पिता कृष्ण दास और विक्की कुमार उम्र 18 वर्ष पिता लक्ष्मी सिंह शामिल हैं. आरोपी हरेन्द्र सिंह इन्द्रपुरी रोड़-1, सुखदेवनगर, रांची का निवासी है.बाकी के चारों आरोपी कधरिया, थाना बजिरगंज जिला गया के रहने वाले हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.