✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची पुलिस की गाड़ी ट्रक से टकराई, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, चार पुलिस कर्मी समेत अभियुक्त घायल, देखिए वीडियो  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:43:08 PM

रांची(RANCHI): सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में सुबह पुलिस गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में तीन पुलिस कर्मियों के साथ एक अभियुक्त घायल हो गया है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि रांची के तुपुदाना थाना की पुलिस एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ गई थी. युवक को गिरफ्तार कर वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ है.

बता दें कि तुपुदाना थाना में एक ब्लैक मेलिंग का मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और ब्लैक मेल करने वाला युवक छत्तीसगढ़ के बेलासपुर का निकला. जिसके बाद रांची पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए तुपुदाना थाना के एसआई उमाशंकर सिंह समेत चार पुलिस कर्मी स्कॉर्पियो से निकले थे. शनिवार को छत्तीसगढ़ से युवक को गिरफ्तार कर रांची लौट रहे थे. शनिवार को रात होने की वजह से रास्ते में मौजूद ठेठईटांगर थाना में रुके और गिरफ्तार अभियुक्त को थाना में रखा था.

रविवार की सुबह होते ही आरोपी को लेकर पुलिसकर्मी रांची के लिए निकले लेकिन बीच रास्ते में ही सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. घटना की जानकारी ठेठईटांगर थाना पुलिस को मिली. जिसके बाद सभी घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजवाया है. अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है.डॉक्टर के मुताबिक सभी को मामूली चोट आई है. सभी घायल खतरे से बाहर है.                         

 

Tags:ranchi policeranchiranchi newsjharkhand policeranchi police lathichargeranchi protestpoliceranchi latest newsranchi violenceranchi police protest newsranchi polivce protestjharkhand police protestranchi police trainingranchi sahayak policeranchi police ki dadagiripolice vs police in ranchiviolence in ranchiranchi assistant police protestpolice lathi chargeranchi news in hindiranchi violence news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.