✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन उग्रवादी, कुख्यात नक्सली पुनिया का सहयोगी आकाश भी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:58:09 AM

रांची (RANCHI): रांची पुलिस ने पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस एनकाउंटकर में मारे गए कुख्यात पीएलएफआई उग्रवादी पुनिया के खास सहयोगी आकाश भी शामिल है. पुलिस ने तीनों के पास से कई सारे हथियार भी बरामद किए है. 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

घटना की जानकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी शुभंशु जैन ने बताया कि  रांची एसएसपी को सूचना मिली थी कि पीएसएपआई के लिए काम करने वाले आकाश उर्फ एलेक्स, विनय तिग्गा और अझय नायक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सुखदेवनगर इलाके में भटक रहे है. इसी सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार और एसएसपी की क्यूआरटी की टीम ने तीनों उग्रवादी की तलाशी कर वाहन चेकिंग में जुट गई. इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में आकाश को देखे जाने की सूचना मिली. सूचना बनाकर एसएसपी औऱ पुलिस कर्मी ने घेर कर आकाश को धर दबोच लिया गया. वहीं दूसरी ओर से आ रहे बाइक से दो अन्य उग्रवादियों को भी गिरफ्तारकर लिया गया.

हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज

बता दें कि आकाश उर्फ एलेक्श के ऊपर हत्या, आर्म्स एक्ट औऱ रंगदारी के कई मामले दर्ज है. फिलहाल पुलिस पकड़ में आए तीन उग्रवादियों  से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के पास से दो पिस्टल, कई कारतूस के साथ चोरी की बाइक और एक कार बरामद किया  है.

Tags:Ranchi policearrested three militantsnotorious NaxalitePunia's aide Akashalso arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.