✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 11:52:59 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में कर्मचारी चयन आयोग(SSC) की जनरल ड्यूटी ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित Futureistic Online Examination Center में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना के जरिए मिली थी. सूचना में बताया गया था कि परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और चीटिंग कराई जा रही है. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और परीक्षा केंद्र पर अचानक छापा मारा गया.

पुलिस की टीम जैसे ही परीक्षा केंद्र पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परीक्षा के दौरान सिस्टम में तकनीकी हेरफेर की जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में खुद एसएससी की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई थी. आशंका जताई जा रही है कि रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए परीक्षार्थियों को गलत तरीके से मदद पहुंचाई जा रही थी. पुलिस ने मौके पर मौजूद कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की. जांच के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

पकड़े गए लोगों में कुछ अभ्यर्थी, तकनीकी कर्मचारी और परीक्षा केंद्र से जुड़े अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं. वहीं, परीक्षा केंद्र का संचालक फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है. जब्त किए गए कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. इस घटना के बाद रांची के अन्य ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है.

Tags:Ranchi online exam scamRanchi police actionSSC exam cheating caseonline examination fraudsix accused arrestedJharkhand exam scamremote access cheatingcompetitive exam fraudRanchi crime newsexamination center irregularities

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.