✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर रांची पहाड़ी मंदिर का होगा विकास, डीपीआर बना कर जिला प्रसाशन ने पर्यटन विभाग को भेजा

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:21:53 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर के विकास के लिए हर वर्ष मुख्यमंत्री लोगों से वादा करते थे की यहां का विकास हम बनारस के मंदिर के तर्ज पर करेंगे. आखिरकार अब बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज़ पर रांची के पहाड़ी मंदिर को पांच करोड़ की लागत से कॉरिडोर बना कर विकसित किया जाएगा. पहाड़ी मंदिर विकास समिति के आग्रह पर सीएम ने डीपीआर तैयार करने का  निर्देश दिया. जिसके बाद ज़िला प्रसाशन ने डीपीआर बना कर पर्यटन विभाग को भेज दिया गया है. काफी पहले से इस विषय पर विचार विमर्श चल रहा था लेकिन किसी कारणवश ये मुमकिन नहीं हो पा रहा था.

मंदिर प्रांगण मे किए जाएंगे कई बदलाव

मंदिर का कार्यशुरू होने मे अभी वक़्त है लेकिन इसकी सारी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. डिजिटल मैप बनकर तैयार हो चुका है कि कहां पर कौन सी चीजें बनेगी. शादी के लिए मंडप, दिव्यांग लोगों के लिये पाथ जिससे की वे मंदिर के गर्भ गृह से थोड़ी दूर पर गाड़ी से पहुंच सके. बारिश में पहाड़ का कटाव नहीं हो उसके लिए पहाड़ो के चारों तरफ दीवार बना कर कटाव को रोकने की व्यवस्था की जा रही है.

हजारों साल पुराना है मंदिर का इतिहास

पहाड़ी मंदिर का इतिहास लगभग 55 हजार साल पुराना  है. यहां की मान्यता है की यहां कोई भी मन्नत मांगी जाती है तो वो पूरी होती है. सावन के महीने में यहां भक्तों की भी काफी भीड़ देखी जाती है. लाखों की संख्या मे यहां हर रोज भक्त भगवान भोले के दर्शन करने आते है. 15 अगस्त और 26 जनवरी को हर साल पहाड़ी मंदिर के प्रांगण मे ध्वजारोहण किया जाता है.

Tags:pahari mandir ranchiranchi pahari mandirpahari mandir ranchi historypahari mandir ranchi livepahari mandir ranchi jharkhandranchipahari mandirpahadi mandir ranchipahari mandir ranchi videopahari mandir ranchi aartipahari mandir ranchi statusranchi pahari mandir jharkhandpahari mandir ranchi flagranchi pahadi mandirranchi jharkhandranchi pahadi templepahari baba mandir ranchi / rachi pahari templepahari templeranchi temple

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.