✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

RANCHI NEWS: छेड़खानी मामले में IG का एक्शन, चार पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 17, 2024,
Updated: 3:40 PM

रांची(RANCHI): रांची में छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है. चार पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है. इसमें कोतवाली थाना के एसाई और मुंशी के साथ महिला थाना के एसाई और मुंशी  (1.स०अ०नि० सनातन हेम्ब्रम  2.अविनाश कुमार (मुंशी) महिला थाना से1.उर्मिला कोरबा (थाना स्टाफ) 2.स०अ०नि० उषा कुमारी को संस्पेंड किया गया है. IG ने जांच के दौरान कमी पाई थी. जिसमें अब कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

बता दें कि रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर को छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ. जिसमें फिरोज नाम के अधेड़ ने कई छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी. इस मामले में जांच शुरू हुई और आरोपी को तीन दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन इस बीच सीएम ने मामले को संज्ञान में लिया और कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया.

इसके बाद खुद IG वारदात स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच किया था. साथ ही स्कूल जा कर बच्चियों के साथ बात की थी. इसके अलावा आस पास के दुकानदार से फीडबैक लिया गया था. आखिर सुरक्षा में चूक कैसे होती है. जिससे मनचले खुलेआम छेड़खानी करते है. इस बीच कई शिकायत मिली. आखिर में अब बड़ी कार्रवाई की गई है.                    

Tags:jharkhand newsjharkhand updatejharkhand breakingjharkhand livelatest jharkhand newsjharkhand latest newsjharkhand news todayjharkhand news hindijharkhand समाचारjharkhand की ताजा खबरjharkhand politicsjharkhand news updatejharkhand की खबरेंjharkhand trending newsjharkhand todayjharkhand खबर दिन भरjharkhandbreaking newsranchi kandndtv indiahindi newsindia news livekhabar_newslatest news in hinditop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.