✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: कांके थाना क्षेत्र में हुई हत्या का 24 घन्टे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:58:11 AM

रांची(RANCHI): दोस्त जब साथ हो तो किसी भी संकट से निपटने की हिम्मत होती है. दोस्त जब साथ हो तो कोई भी मुश्किल नहीं आएगी. जिसके साथ हर शाम चाय की चुस्कियां लिया करते थे. क्या पता था वही दोस्त उसकी जान ले लेगा. वह भी मामूली की बात पर. दरअसल, रविवार को कांके थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया. जिससे दोस्ती पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा. यहां दोस्त ने ही मामूली बात पर पत्थर से कूच कर दोस्त की हत्या कर दी. इस मामले में रांची पुलिस ने 24 घन्टे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया.

घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि कांके थाना क्षेत्र के कोचर में एक हत्या का मामला सामने आया. मृतक की बहन ने थाना में भाई के दोस्त आकाश पर हत्या का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने नीरज कुमार उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराधी को दबोच लिया है. वहीं उसके निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किये गए सिलवट, लोढ़ा, पत्थर और चाकू बरामद किया गया है. छापेमारी दल में नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, बृज कुमार, कांके थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची   

 

Tags:Ranchi MurdeMurder in KankeKanke police stationranchi policesp naushad aalamipsranchicrimejharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.