✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची नगर निगम चुनाव: कई वार्डों में उम्मीदवारों ने हासिल की जीत, जानिए किस वार्ड में किसे मिली सफलता

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 2:12:05 PM

रांची (RANCHI): नगर निगम चुनाव की मतगणना के साथ ही अब शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं. राजधानी में जारी काउंटिंग के बीच मेयर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रौशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

वार्ड स्तर पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. वार्ड 7 से मीनू देवी, वार्ड 19 में गीता देवी, वार्ड 21 से नीरज कुमार ने जीत हासिल की है. 

इसी तरह वार्ड 37 में परमेश्वर सिंह, जबकि वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर, वार्ड 49 में जमीला खातून ने सफलता हासिल की है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि फिलहाल बाकी है. 

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक राउंड के बाद आधिकारिक आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. समर्थकों की नजर हर अपडेट पर टिकी हुई है.

ऐसे में फिलहाल मेयर पद के रुझानों ने चुनावी तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है, लेकिन अंतिम नतीजों के बाद ही रांची नगर निगम की नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ होगी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:Ranchi Municipal Corporation Electionsranchi updateranchi nagar nigamnagra nigam chunavnagar nigam resultranchi nagar nigam resultlatest newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.