✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोशल मीडिया से बाइक नंबर निकाल कर चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रांची पुलिस ने 8 चोरों को किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:44:44 PM

रांची (RANCHI): रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पर सेकंड हैंड बाइक के नंबर को चोरी के बाइक में इस्तेमाल कर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 8 बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में एक शातिर अपराधी भी शामिल है. जिस पर 13 संगीन आरोप भी है.  आरोपियों की निशानदेही पर रांची पुलिस ने 6 बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है. जिसे आरोपियों के द्वारा रांची के लालपुर,सदर, लोवर बाजार थाना सहित अन्य स्थानों से चोरी किया गया था. मामले की जानकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य के द्वारा और भी बाइक चोरी किन किन जगहों से की गई है इसे भी लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है. वही उन्होंने बताया की. इस गिरोह में शामिल अपराधकर्मी रांची जिले के ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले है. 

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल 2 दिसंबर को वादी शुभ नारायण उपाध्याय की शिकायत पर लालपुर थाना में मोटरसाइकिल चोरी होने के संबधित लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात  के विरूद्ध लालपुर थाना में केस संख्या 278/2024 दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की. छापेमारी में मुख्य आरोपी तनवीर आलम को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि वह रांची शहर से मोटरसाइकिल चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अन्य राज्यों में बेचता था. तनवीर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगियों अर्जुन महतो, बासुदेव दास, रोशन दास, और भरत दास को गिरफ्तार किया. आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिलें और स्मार्टफोन बरामद हुए.

बरामद मोटरसाइकिलें

  1. हीरो ग्लैमर (काला-नीला) नं- JH01BZ9808
  2. होंडा ड्रीम योगा (काला-लाल) नं- JH01BG6165
  3. अपाचे आरटीआर-160 (नीला) नं- JH05CV8289
  4. हीरो पैशन प्रो (काला) नं- JH01BK8005

एक अन्य मामले में बड़ी सफलता

इसी कड़ी में लालपुर थाना को एक और सफलता मिली है. दरअसल 1 दिसंबर को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने गुफरान खान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. गुफरान का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या, लूट, और आर्म्स एक्ट के कई मामले शामिल हैं. पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी के दौरान पिस्टल का इस्तेमाल करता था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के दौरान छिपाई गई पिस्टल भी बरामद की. पुलिस ने इसके पास के चोरी किया गया बाइक टीभीएस अपाचे- जेएच 01 डीएक्स 5060 भी बरामद किया है.

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ

जानकारी देते हुए सीटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गिरोह के पकड़े जाने से मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले सुलझ गए हैं. सभी आरोपियों पर मोटर वाहन अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

Tags:bike theft in ranchibike thief in ranchivehicle theft cctv footage ranchibike thefttheftcctv footage bike theft ranchimobile theft in trainbike chor in ranchiranchi newsranchibike theft caught on cameraranchi me bike choreranchi policeranchi city spranchi city sp rajkumar mahetaMotorcycle theft gang busted7 arrestedstolen bikes and weapons recoveredranchi trending newsranchi latest newsranchi breaking newsbig breaking newslatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.