टीएनपी डेस्क (TPN DESK) : ईद का माहौल है ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ लगी हुई है. बड़े से लेकर बच्चे तक बाजारों में नजर आ रहे हैं. वहीं रांची मेन रोड पर ईद का सबसे बड़ा बाजार लगता है. इस दौरान भारी मात्रा में लोग मार्केट में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. ट्रेफिक को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. सिटी बस, चारपहिया व तीनपहिया वाहनों को सर्जना चौक से मिशन चौक, कर्बला चौक, बहू बाजार, मुंडा चौक होते हुए सुजाता चौक की ओर भेजा जायेगा. जबकि, सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक छोटे वाहन पहले की तरह आ सकेंगे. वहीं, डोरंडा की ओर से सिटी बस सुजाता चौक, मुंडा चौक, बहू बाजार, कर्बला चौक व मिशन चौक होते हुए सर्जना चौक आयेगी. हरमू बाइपास रोड से किशनगंज चौक और न्यू मार्केट चौक के बीच सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.
सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात
राजधानी रांची सहित देशभर में लोग ईद की तैयारी में लगे हैं संभवत आज शाम चांद देखने के बाद कल देशभर में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. त्यौहार के दौरान कोई असामाजिक तत्व कुछ खलल ना डालें इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी मुकम्मल कर ली है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती है. वहीं एसएसपी रांची के निर्देश के मुताबिक सिटी एसपी तमाम व्यवस्था का जायजा लेते नजर आ रहे हैं.
शहर में 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
ईद के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इसको लेकर पुलिस मुस्तैद है. 34 जवान व चार दारोगा को ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी. 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है़. जो शहर में अलग अलग जगह तैनात है. कुछ इलाकों में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा हैं. इसके अलावा शहर में कई जगह मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है.