✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: सीमेंट कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, साजिशकर्ता की तलाश तेज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:48:19 PM

रांची (RANCHI): रांची के कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची पुलिस ने इस वारदात में सीधे तौर पर शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का नाम चंदन बताया जा रहा है, जिसे रांची से ही दबोचा गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर दलादली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदन को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि चंदन गोली चलाने की घटना में सक्रिय रूप से शामिल था.

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि सीमेंट कारोबारी पर हमला करने की साजिश किसने रची और इसके पीछे की वजह क्या थी. माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे सुपारी देकर हमला कराने की साजिश हो सकती है.

गौरतलब है कि यह घटना 15 अक्टूबर की दोपहर हुई थी. कटहल मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी पहुंचे और सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. हमले में राधेश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तुरंत इलाज के लिए रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Tags:ranchiranchi newsranchi murdr caseranchi news updateranchi big updatelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.