✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे की बड़ी सौगात, रांची के पुनदाग स्टेशन पर अब 18 ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 3:29:11 PM

रांची (RANCHI): आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल ने बड़ा निर्णय लिया है. रेलवे ने 20 मई से 27 मई 2026 तक पुनदाग रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है. इस दौरान सभी चयनित ट्रेनें पुनदाग स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी.

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आनंदा नगर (पुनदाग) में आयोजित होने वाले आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार धनबाद-रांची एक्सप्रेस, रांची-धनबाद एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, गोड्डा-रांची एक्सप्रेस, पटना-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस और कामाख्या-रांची एक्सप्रेस समेत कुल 18 ट्रेनों का पुनदाग स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है.

रेलवे ने इन ट्रेनों की अस्थायी समय सारिणी भी जारी कर दी है. धनबाद-रांची एक्सप्रेस सुबह 7:27 बजे पुनदाग पहुंचेगी और 7:28 बजे रवाना होगी, जबकि रांची-धनबाद एक्सप्रेस शाम 6:49 बजे पहुंचेगी और 6:50 बजे प्रस्थान करेगी. रांची-भागलपुर एक्सप्रेस रात 8:59 बजे से 9:00 बजे तक रुकेगी, वहीं भागलपुर-रांची एक्सप्रेस सुबह 6:22 बजे पहुंचेगी और एक मिनट बाद रवाना होगी.

इसके अलावा सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस शाम 7:16 बजे पहुंचेगी और 7:17 बजे आगे बढ़ेगी, जबकि गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का ठहराव सुबह 4:30 बजे से 4:31 बजे तक रहेगा. हावड़ा-रांची एक्सप्रेस रात 8:00 बजे पहुंचेगी और 8:01 बजे रवाना होगी. वहीं रांची-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 7:10 बजे से 7:11 बजे तक स्टेशन पर रुकेगी. सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य जांच लें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Tags:Ranchiranchi newsranchi railway stationrailway station newsranchi news updatelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.