☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची:  ड्राई डे में चोरी छिपे बेचा जा रहा था शराब, पांच गिरफ्तार

रांची:  ड्राई डे में चोरी छिपे बेचा जा रहा था शराब, पांच गिरफ्तार

रांची - 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है.रांची जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है. इसे ड्राई डे घोषित किया गया है. यह ड्राई डे 48 घंटे का है. बावजूद इसके अवैध रूप से आपकी बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है. उत्पाद विभाग में छापेमारी कर कुछ लोगों को पकड़ा है.

जानिए कहां बेची जा रही थी अवैध तरीके से शराब

 शराब बिक्री को लेकर उत्पाद विभाग की टीम सजग है.ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई. सुखदेव नगर, चुटिया, सदर थाना क्षेत्र क्षेत्र में शराब बेची जा रही थी. उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच लोगों को धर दबोचा है. शराब बरामद की गई है. उत्पाद विभाग के सूत्रों के अनुसार विदेशी शराब 33 लीटर, अवैध बीयर 40 लीटर, देसी शराब और चुराई शराब 40 लीटर जब्त की गई है. कई अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मामले में बाबन मुखर्जी, गोविंद महतो, निरंजन कुमार,टाफा कुजूर और अमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

Published at:12 Nov 2024 08:32 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsRanchi newsJharkhand assembly electionDry day in jharkhandDry day in ranchiIllegal liquorIllegal liquor seizedRanchi policeJharkhand police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.