✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाला भू माफिया गिरफ्तार, जानिए कौन है यह व्यक्ति

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:43:45 PM

रांची(RANCHI )- जमीन से जुड़े विवाद को लेकर जब हत्या का दौर राजधानी रांची में चलने लगा तो फिर पुलिस की नींद खुली.पुलिस ने जमीन के धंधे में शामिल भूमि माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने सभी जमीन दलाल और भूमि माफिया की जानकारी रखनी शुरू कर दी है.साथ ही जो फर्जी तरीके से जमीन की खरीद बिक्री करते हैं या कराते हैं,उन्हें पकड़ा भी जा रहा है.

जानिए रांची पुलिस ने किसे पकड़ा है

ताजा जानकारी के अनुसार 15 में आदिवासी जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने वाले भूमि माफिया को पुलिस ने पकड़ा है.इस व्यक्ति ने दर्जनों लोगों को फर्जी तरीके से आदिवासी भूमि बेचकर पैसा कमाया है. इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी थी. शिकायत के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने लाल संजय नाथ शाहदेव को गिरफ्तार किया है. इनके ऊपर आरोप है कि यह फर्जी तरीके से खासतौर पर आदिवासी जमीन को रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर रजिस्ट्री कराते थे. कोतवाली डीएसपी के अनुसार ऐसे कई अन्य भूमि माफिया को जल्द पकड़ा जाएगा जो इस तरह के फर्जीवाड़ा कर जमीन की खरीद बिक्री करवाते हैं.

Tags:Jharkhand newsRanchi news updateLand mafiaRanchi policeLand scam in ranchiLand mafiya arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.