रांची(RANCHI)- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में जो जानकारी है कि वह दिल्ली में नहीं हैं ना ही रांची में हैं. ऐसे में शासन को लेकर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन चिंतित हो गए हैं. राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य सचिव एल ख्यांगते, गृह सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह को राजभवन तलब किया.
राज्यपाल मुख्यमंत्री को लेकर हुए गंभीर
सूत्र बताते हैं कि राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में जानना चाहा इसके अलावे उन्होंने राजधानी रांची में विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक को राजधानी में विधि व्यवस्था को कड़ा रखने का आदेश दिया है. इधर सत्ता पक्ष के विधायक और प्रमुख नेता राजधानी पहुंच रहे हैं. मालूम हो कि राज्यपाल राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति से असंतुष्ट रहे हैं. उन्होंने सोमवार को भी यह बयान दिया था कि वे कई बार कह चुके हैं.राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति अच्छी होनी चाहिए जो नहीं हो पाई है.