✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : कम हाइट से परेशान युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:32:33 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के पुदांग थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात एक युवती की आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुदांग थाना को दी. फिलहाल पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कम हाइट बना युवती के मौत का कारण

मृत युवती का नाम श्वेता (22)  बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार श्वेता अपनी बड़ी बहन के साथ रांची के पुदांग इलाके के एक फ्लेट मे रहती थी. और उसके माता पिता बिहार के अरवल में रहते है. जब पुलिस द्वारा श्वेता की बड़ी बहन से पूछताछ की गई तो कुछ ऐसे बात सामने आए जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. पूछताछ के दौरान श्वेता की बहन ने बताया कि श्वेता काफी लंबे समय से परेशान चल रही थी. उसकी परेशानी  का मेन कारण हाइट था. क्योंकि कम लंबाई होने के कारण उसकी शादी में काफी अड़चन आ रही थी औऱ कई बार तो शादी तय होने के बाद भी कैंसिल हो गई थी. परिवार वालों के द्वारा कई बार उसे समझाया भी गया था, लेकिन बार-बार शादी टूट जाने के कारण वह निराश हो गई थी. जिसके बाद उसने यह फैसला ले लिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले में पुदांग थाना प्रभारी ने बताया कि शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है. लेकिन पुलिस द्वारा मृत युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि जिस वक्त युवती ने आत्महत्या की उस वक्त वह घर में अकेली थी. श्वेता की बड़ी बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी. लेकिन जब वह घर वापस आई तो उसने देखा की उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पूरे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

 

 

Tags:RanchiGirl commits suicidedue to low heightpolice engagedin investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.